हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत हापुड़ ज़िले की हापुड़ इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा महोत्सव का कार्यक्रम दीवान इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमे प्रवासी के रूप में मेरठ प्रांत SFD प्रमुख एव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंकित स्वामी, विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष दीवान इंटर कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार, विभाग सह संयोजक कार्तिक गौड़ और आकाश शर्मा कार्यक्रम संचालक ने मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। मंच संचालक (तहसील सह संयोजक) आकाश शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारत का ही नहीं केवल पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को हर वर्ष उत्सव के रूप में मनाता हुआ आया है। मुख्य वक्ता अंकित स्वामी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को केवल एबीवीपी ही नहीं पूरा भारत आज यूथ आइकॉन के रूप में मानता है। जिन्होंने विदेश में जाकर भारतीय संस्कृति और सभ्यता को उभरने का काम किया और हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। मनोज कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विस्तारक अनिरुद्ध चौधरी, तुषार भारद्वाज, आकाश शर्मा, आदित्य अग्रवाल, देवांश चौहान, अनुराग सेन,अनुज वर्मा , तुषार राणा,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250


























