👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी ने गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा। मकर संक्रांति पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी पहुंचते हैं और गंगा स्नान कर आस्था का परिचय देते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने शनिवार को निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
क्रैश कोर्स के लिए सम्पर्क करें: 7351945695




























