हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मध्य गंग नहर की सफाई का कार्य शुरू हो गया है जिसमें करीब 18 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बिजनौर से शुरू होकर मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर जिले से गुजरने वाली मध्य गंग नहर की सफाई का काम शुरू हो चुका है। दरअसल टेल तक कम पानी पहुंचने की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई जिसके चलते सफाई का कार्य शुरू किया गया है। युद्ध स्तर पर सफाई हो रही है।
अवर अभियंता जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि बिजनौर से जब मध्य गंग नहर में पानी छोड़ा जाता है तो वहां 800 क्यूसेक तक की क्षमता होती है लेकिन रास्ते में नहर में सिल्ट, झाड़ियां और गंदगी होने की वजह से पानी में अवरोध उत्पन्न हो जाता है जिससे नहर का जलस्तर लगातार कम होता जाता है। हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ तक आते-आते नहर में पानी की रफ्तार बेहद कम हो जाती है। यहां पानी की क्षमता 400 क्यूसेक ही रह जाती है। इसका कारण गंदगी और झाड़ियां बताया जा रहा है जिसके चलते युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























