👁 0 views Views
बकाएदारों के लिए बड़ी खबर, बिना ब्याज के कर सकते हैं टैक्स जमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स के बकाएदारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। ऐसे में 31 मार्च तक लोग बिना ब्याज के टैक्स जमा कर सकते हैं। हाल ही में हुई नगर पालिका परिषद पिलखुवा की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद पालिका अधिकारियों ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। पिलखुवा के लगभग 800 भवन और जलकर के बकाएदारों पर लगभग पालिका का 90 लाख रुपए से अधिक टैक्स बकाया है। यदि 31 मार्च तक बाकायदार टैक्स जमा करता है तो उसे ब्याज में छूट दी जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























