👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दो पहिया वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले में हापुड़ पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक बाइक पर क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और बाइक का चालान कर दिया। गिरधारी नगर हापुड़ में साढ़े तीन हजार रुपए का चालान किया गया। बता दें कि वाहन स्वामी नजाकत पुत्र जफर है जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540


























