हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं का आतंक लगातार जारी है। निराश्रित पशुओं की समस्या किसानों की मुख्य समस्याओं में से एक है जो लगातार खेतों में पहुंचकर फसलों को तो बर्बाद कर ही रहे हैं। इसके साथ गांव में पहुंचकर भी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। ताजा मामला ब्लॉक सिंभावली से सामने आया है जहां के गांव कनिया कल्याणपुर में आवारा पशुओं ने जीना दुश्वार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा पशुओं का झुंड आ जाता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह निराश्रित पशु कभी भी हमलावर हो जाते हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। कई बार की गई शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























