हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वह सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर से निकल रहे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जहां ग्रामीणों द्वारा की गई सर्विस रोड की मांग को लेकर डीएम ने यूपीडा के अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान करने की बात कही।
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और एक्सप्रेस वे पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी के पदाधिकारी से बात कर प्रगति जानी। साथ ही नियम अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया तथा उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर अंकित वर्मा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष कोशिंदर गुर्जर मौके पर पहुंचे जिन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए गंगा एक्सप्रेसवे से उतार चढ़ाव और तथा सर्विस रोड दी जाए। इस दौरान पिंटू प्रधान, अमित प्रधान, जयकरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314




























