👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव मोहब्बतपुर गंज कुएं डंडा निवासी दीपचंद की सिंभावली क्षेत्र के गांव ढाना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आपको बता दें कि 42 वर्षीय दीपचंद किसान के यहां कामगार के रूप में रह रहा था जो कि खेती में किसान का सहयोग भी करता था। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम दीपचंद गांव के नजदीक बेहोश अवस्था में पड़ा मिला जिसे किसान ने अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किसान ने मृतक के परिजनों को सूचित किया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202






























