👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध खनन जोरों पर है। सिंभावली क्षेत्र में अंतर्गत पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा और एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।
शुक्रवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गांव सलारपुर के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापा मारा तो देखा कि एक जेसीबी जंगल से सटे खेतों में मिट्टी की अवैध रूप से खुदाई कर रही थी। जब जरूरी कागजात मांगे तो चालाक नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी को पकड़ लिया और थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने उसे सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295




























