हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा के पास 18 अक्टूबर को एक युवक लघुशंका के लिए जैसे ही बाइक से उतरा तो चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर युवक ने देखा उसकी बाइक गायब है जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया और कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
आपको बता दें कि हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी विनोद कुमार 18 अक्टूबर को किसी काम से गाजियाबाद गया था। वहां से वापस हापुड़ लौटते समय छिजारसी टोल के पास वह लघुशंका के लिए चला गया लेकिन जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी जिसने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























