हापुड सीमन (ehapurnews.com ):हापुड पुलिस ने रामपुर रोड पर छापामार कर एक अवैध बूचड़खाने को पकडा है।पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।
हापुड़ नगर पुलिस ने धंधेबाजो के कब्जे से भैंस प्रजाति का मांस व उसके अवशेष, पशु कटान करने के औजार, घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो पिकअप, एक टेम्पो (छोटा हाथी) एवं तमंचा ,खोखा कारतूस व चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार हापुड नगर पुलिस को रामपुर रोड पर पशु कटान की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और मीट के दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव कैली का सुमित व अमरोहा के गांव ढक्का उछारी का शाकिब है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पशु वध करके मीट वाहन से सप्लाई करते है।पुलिस ने दोनो धंधेबाज को जेल भेज दिया है।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225




























