👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने हाउस टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका ने राजस्व वसूली के लिए बकाएदार को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। बकाया जमा ना करने पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी भी नगर पालिका ने कर ली है।
अधिकतर लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है जिसकी वजह से बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में नगर पालिका के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने इन बकाएदारों के पेच कसने शुरू कर दिए हैं। वर्तमान में चार करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक का हाउस टैक्स बकाया है जिसकी वसूली के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























