हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को युवती ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे अश्लील वीडियो भेजनी शुरू की जिसके बाद युवक को झांसे में लेकर उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ जबरन निकाह कर लिया। युवती अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक से अब रंगदारी मांग रही है। मामले में न्याय के लिए पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस में मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले एक युवती ने मित्रता का संदेश भेजा जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसी बीच युवती पीड़ित को अश्लील फोटो और वीडियो भेजने लगी जिसके बाद अपनी बातों में उलझा कर युवती ने युवक को काशीपुर स्थित एक होटल में बुलाया। इसके बाद युवक होटल पहुंचा जहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे जिसके बाद इमाम के द्वारा युवक का युवती के साथ दबाव देकर जबरन निकाह कराया गया जिसे युवक ने फर्जी बताया है। निकाह के बाद आरोपी लगातार युवक से रंगदारी मांग रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























