हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर रेलवे कर्मियों की भूख हड़ताल गुरुवार चौथे दिन भी जारी रही। हालांकि हड़ताल का आज अंतिम दिन है। हड़ताल कर रहे कर्मियों की मांग है कि नई पेंशन स्कीम को रद्द किया जाए और पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए।
एनआरएमयू के शाखा अध्यक्ष इरशाद खान और सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी 2004 के बाद कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के पात्र नहीं है जिसका वह विरोध कर रहे हैं। यह भूख हड़ताल आठ जनवरी से शुरू हुई थी जिसका आज चौथा व अंतिम दिन है। भूख हड़ताल सुबह 9:00 शुरू हुई जो शाम 5:00 तक चलेगी। विनोद, विजय, शंकर, लीलावती, हितेश, रोहित आदि हड़ताल में शामिल हुए।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























