हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी रोशन लाल उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जो कि रामपुर में तैनात है। ड्यूटी पर शराब पीने के कारण सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले भी सिपाही ने शराब पीकर पुलिस लाइन में हंगामा किया था जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। सिपाही के पत्नी और बच्चे गाज़ियाबाद में रहते हैं।
जानकारी के अनुसार रोशन लाल शराब पीने का आदी है जिसने कुछ दिन पहले रामपुर में पुलिस लाइन में जमकर हंगामा किया था जिसके कारण उसे निलंबित कर दिया गया था। 13 दिसंबर को ही सिपाही बहाल हुआ था लेकिन सिपाही ने वर्दी को दागदार करते हुए दिन में ही ड्यूटी के समय शराब पी ली। नशा इतना ज्यादा हो गया कि उसके कदम लड़खड़ाने लगे और वह नाले में गिर गया जिसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एक बार फिर निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेःब्लैक टी करती है कैंसर के जोखिम को कम
https://healthycharcha.in/black-tea-reduces-the-risk-of-cancer/
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250



























