घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला करने का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में दबंगों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला किया। इस दौरान बेटे को चोटे आई है जबकि महिला का कहना है कि उसके कानों के कुंडल और गले की चेन आरोपी लेकर फरार हो गए। पीड़ितजन हापुड़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में रहने वाले 65 वर्षीय बीना शर्मा पत्नी अशोक शर्मा रविवार को अपने 30 वर्षीय बेटे सुमित के साथ घर में मौजूद थी। सुमित घर के भीतर कमरे में सो रहा था। तभी उसके जानने वाले लोग घर पहुंचे। बाइक पर सवार होकर कुल तीन लोग आए थे जिनमें से एक बाहर खड़ा रहा, दो अंदर दाखिल हो गए। अंदर घुसे दो लोगों ने दबंगई दिखाते हुए गाली-गलोज करना शुरू कर दिया और सुमित को बेरहमी से पीटा। इस दौरान सुमित घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई बीना के साथ भी दबंगों ने हाथापाई की। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसके कानों के कुंडल और गले की चैन भी आरोपियों ने छीन ली। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घायल तुरंत हापुड़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव जरौठी के कपिल शर्मा, सौरभ शर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202







  • Related Posts

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

    Read more

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

    Read more

    You Missed

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
    error: Content is protected !!