👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में तैनात दरोगा को हापुड़ के कप्तान ने लाइन हाजिर कर दिया है। फरीदियों के साथ व्यवहार ठीक ना होने के आरोप के चलते यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि धौलाना थाने में तैनात उप निरीक्षक सतवीर सिंह पर आरोप लग रहे थे कि वह फरियादियों से अभद्र व्यवहार कर रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हापुड़ के कप्तान ने दरोगा को चेतावनी भी दी लेकिन इसके बावजूद भी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295

























