हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घर का ताला तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने जब घर पहुंच कर टूटा ताला देखा तो उनके होश उड़ गए जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव कनिया कल्याणपुर निवासी तेजवीर ने बताया कि वह पत्नी सुशीला के साथ रहते हैं जिनका बेटा सुंदर नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं और एक महीने पहले तेजवीर सिंह की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद तेजवीर का बेटा सुंदर बाबूगढ़ पहुंचा और अपने माता-पिता को नोएडा ले गया। परिजन मकान का ताला लगाकर नोएडा चले गए थे। इसी बीच चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए जिन्होंने सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, एलईडी और कीमती कपड़े चोरी कर लिए और फरार हो गए। सोमवार की दोपहर तेजवीर जब पत्नी के साथ घर पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497

























