हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के सामने एक ऑटो और ट्रैक्टर चालक में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि ऑटो का चालक आग-बबूला हो गया जिसने ट्रैक्टर पर चढ़कर चालक की जमकर पिटाई की। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तो वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक को समझाया लेकिन ऑटो चालक लगातार घूंसे बरसाता रहा।
मामला सोमवार का है जब एक ट्रैक्टर चालक रामलीला मैदान के सामने प्राइवेट बस स्टैंड की तरफ जा रहा था कि तभी ऑटो चालक और ट्रैक्टर के चालक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद गुस्साया ऑटो का चालक ट्रैक्टर पर चढ़ गया और लात-घुसों की बरसात कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और चालक को समझाया उसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























