कांग्रेस ने मेरठ-हापुड़ सहित लोकसभा को आर्डिनेट नियुक्त किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस एआईसीसी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी। सूची राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की है। 80 लोकसभा सीटों पर नियुक्ति की है। मेरठ लोकसभा के लिए संजीव शर्मा को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। सहारनपुर लोकसभा के लिए नवाब अहमद हमीद, कैराना के लिए सुशांत गोयल, मुजफ्फरनगर के लिए गौरव भाटी, बिजनौर के लिए फूल कुंवर, नगीना सुरक्षित के लिए रिजवान कुरैशी, मुरादाबाद के लिए टुक्कीमल खटीक, रामपुर के लिए इमरान कुरैशी, संभल के लिए अफरोज अली खान, अमरोहा के लिए बिजेंद्र यादव, मेरठ के लिए संजीव शर्मा, बागपत में हेमंत प्रधान, गाजियाबाद के लिए सचिन चौधरी, गौतमबुद्धनगर के लिए डोली शर्मा, बुलंदशहर सुरक्षित के लिए सुबोध शर्मा, अलीगढ़ के लिए कौशलेंद्र यादव, हाथरस सुरक्षित के लिए प्रोफेसर यशपाल, मथुरा के लिए शरद उपाध्याय नंदा, आगरा सुरक्षित के लिए मुकेश धनगर को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने दी। कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे नवाब अहमद हमीद को अब सहारनपुर लोकसभा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। मेरठ निवासी हेमंत प्रधान को बागपत लोकसभा का कोऑर्डिनेटर एवं गौरव भाटी को मुजफ्फरनगर लोकसभा का कोऑर्डिनेटर बनाया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























