आबादी वाले हिस्से का आरसीसी से होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में बछलौता रोड का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। आधुनिक तरीके से सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में यातायात प्रभावित न हो। ऐसे में आबादी के बीच आरसीसी सीमेंट से सड़क बनाई जा रही है जिससे क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ज्ञात हो कि बछलौता रोड काफी ज्यादा दयनीय स्थिति में थी जहां अक्सर जल भराव की समस्या बनी रहती थी। ऐसे में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है जिससे ग्रामीणों में एक उम्मीद नजर आई। बाबूगढ़ से बुलंदशहर सीमा तक सड़क का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। आबादी के बीच लगभग 1650 मीटर का एक हिस्सा आरसीसी सीमेंट द्वारा बनाया जा रहा है जिसकी मोटी लगभग 125 एमएम है। इस मार्ग से सैकडों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है जिससे कई गांव जुड़े हैं। बाबूगढ़ को बुलंदशहर से जोड़ने में यह रास्ता एक अहम भूमिका अदा करता है। बारिश के दौरान भी सड़क मजबूती से टिकी रहे इसके लिए यह टुकड़ा आरसीसी सीमेंट द्वारा बनाया जा रहा है जिसमें बछलौता और बाबूगढ़ छावनी का कुछ हिस्सा आता है। सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा होगा जिससे लोग राहत की सांस लेंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























