👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने पुलिस बल के साथ बाबूगढ़ क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने दुकानों के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी परखा। साथ ही अपील की कि मार्ग की ओर भी सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।


























