👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व दशमोत्तर और दशमोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जाता है। ऐसे में पिछड़ा वर्ग पूर्वदशम यानी कि कक्षा 9 से 10 में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब 14 जनवरी तक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जबकि दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11 व 12 के छात्र 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज ने बताया कि विभाग की ओर से छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































