👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई जिसमें 25 करोड़ के विकास कार्यों पर मोहर लगी। कुल 15 प्रस्ताव रखे गए और सभी पास हो गए। हालांकि सभासदों ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप भी लगाया तो वहीं स्वकर प्रणाली के तहत नए भवनों का टैक्स 25 फ़ीसदी कम हुआ।
बोर्ड बैठक में शहर में दो नए काम्प्लेक्स, गौशाला निर्माण, जर्जर वाहनों की नीलामी और बकाया का भुगतान नहीं करने वाली दुकानों का आवंटन निरस्त करने संबंधी प्रस्ताव पास हुए। वहीं नए भवनों का टैक्स भी 25 फ़ीसदी घटाया गया।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250






























