एकेपी इंटर कॉलेज हापुड़ की श्रम सेविकाओं ने योग का महत्व बताया
करो योग रहो निरोग का नारा देते हुए जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बृहस्पतिवार को एकेपी इंटर कॉलेज हापुड़ की श्रम सेविकाओं ने योग का महत्व व मानसिक स्वास्थ्य के विषय में संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया करो योग रहो निरोग का नारा देते हुए जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया.
प्रधानाचार्य डॉक्टर स्नेहा प्रभा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए आप सभी स्वस्थ जीवन शैली अपने प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि खेल शिक्षिका वीरेंद्री चौधरी ने छात्राओं को व्यायाम करवाते हुए शरीर को स्वस्थ्य रखने के उपाय बताएं
द्वितीय सत्र की मुख्य अतिथि शिल्पी सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य की मेहता के बारे में बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होते हैं उनके अपराध करने तक की संभावना बढ़ जाती है इसलिए हम सभी का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है हम सभी को जागरूक होना अनिवार्य है।
कार्यक्रम अधिकारी कु० जूली ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर डॉक्टर अनीता जायसवाल नोडल अधिकारी राजेश शिप्रा श्रीवास्तव रेखा सविता देवेंद्र शिक्षणेत्तर व सभी कर्मचारियों का योगदान रहा,
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

























