अक्षत व पत्रक वितरित के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता दिया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की गूंज अब हापुड में भी दिखाई देने लगी और लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।राम भक्त अक्षत पत्रक वितरित कर अयोध्या राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दे रहे है।
न्यू शिवपुरी मे गुरुवार की देर रात हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ताओं ने गली गली घूमकर प्रत्येक परिवार को पीले अक्षत तथा पत्रक वितरित कर भगवान राममंदिर का निमंत्रण दिया। कार्यकर्ता न्यू शिवपुरी संघ कार्यालय पर रात्रि 8 बजे एकत्र होकर टोली बनाकर घर घर निमंत्रण देने गये। टोली के भक्त जय श्रीराम का उदघोष कर रहे थे। डाoविपिन गुप्ता, अमित शर्मा एडवोकेट, आरेनदर सिंह ,वैभव माहेश्वरी, सुरेश चन्द जैन, उदय कसल,सभासद अमित शर्मा मोनू बजरंग आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497



























