हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की वरिष्ठ समाज सेविका और भाजपा नेत्री अलका निम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है जिन्हें नमामि गंगे गंगा विचार मंच का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की जिला संयोजिका मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर अलका निम को प्रदेश संयोजक चंद्र प्रकाश चौहान व क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी है।
गंगा को अविरल बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। गंगा मैया से श्रद्धालुओं की आस्था भी जुड़ी हुई है। ऐसे में प्रदूषण की चपेट में आई गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया। वही गंगा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नमामि गंगे गंगा विचार मंच द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में अलका निम को जिला संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई है जिनका कहना है कि वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी और लोगों को जागरूक करेंगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























