हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित एक अस्पताल के केबिन में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आनन-फानन में दमकल विभाग तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक अस्पताल है जिसके एक केबिन में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी तभी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया। वहीं सूचना मिलने पर पिलखुवा पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि आग को बढ़ाने से रोका गया और समय पर काबू पा लिया गया।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031



























