हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ऐसे में इस दिवस को लोग उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं। जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर की सेगेवाला बस्ती में भगवान राम का चित्र व अक्षत (पीले चावल) देकर लोगों से भव्य आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान सभी से निवेदन किया कि अपने-अपने घरों और आसपास के मंदिरों में जाकर दीप जलाएं। इस दिवस को दीपावली के रूप में मनाए और घर पर कीर्तन, सुन्दर काण्ड का पाठ अवश्य करें। इस अवसर पर रोहित मल्होत्रा, अमन राजोरा, शोभित गिरी, मुकुल शर्मा, जयवर्धन शर्मा, तारक विश्वास, अंशुल रावत, विकास राजपूत आदि उपस्थित रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























