सरकार की नीतियां जन कल्याणकारी,लोग हुए लाभान्वित
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को ग्राम असौडा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जन कल्याण कारी है और समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।उन्होने कहा कि ग्रामों के विकास के प्रति सरकार पूरी तरह कार्य कर रही है।
विधायक विजयपाल आढती ने भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे ग्रामवासियों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया।सांसद व विधायक ने योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अली मुर्तजा,मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिवाल,भाजपा नेता राकेश त्यागी, महेश शर्मा, सुधीर शर्मा,हेमत सैनी,वैभव त्यागी राकेश सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























