हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने जनपद में हो चोरी की वारदातों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए क्राइम मीटिंग में थानेदारों के पेच कसे। हापुड़ के कप्तान बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर बेहद गंभीर है लेकिन थानेदार है कि किसी की सुनने को तैयार नहीं है। हापुड़ की गोल मार्केट में एक दिसंबर को बॉस गारमेंट्स की दुकान में हुई एक लाख की नकदी चोरी के मामले में खुलासा तो दूर पुलिस ने अभी तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है जिसके चलते व्यापारी कपिल अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। शोरूम के संचालक कपिल कुमार ने बताया कि उन्होंने कोतवाली के कई चक्कर लगाए लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। अब वह शीर्ष अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएंगे।
थानेदारों को लगाई लताड़:
आपको बता दें कि सोमवार की देर रात पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर एसपी ने थानेदारों को जमकर लताड़ा और अपराधियों की धरपकड़ के आदेश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसी के साथ एसपी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। कप्तान अभिषेक वर्मा ने पुलिस कर्मियों से कहा कि चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए प्लान बनाकर उनका खुलासा किया जाए और चोरों को जेल भेजा जाए।
एक महीने में नहीं हुआ मुकदमा दर्ज:
पुलिस महकमे के जनपद के शीर्ष अधिकारी बढ़ती चोरियों को लेकर काफी चिंतित है लेकिन थाना प्रभारी लापरवाही बरतते हुए नजर आ रहे हैं। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 1 दिसंबर को गारमेंट्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हालांकि शोरूम के संचालक ने 1 दिसंबर को हुई चोरी के बाद 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज न होने से व्यापारी बेहद नाराज है। बताते चलें चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए थे और गल्ले एक लाख चोरी कर फरार हो गए थे। दुकान के उपर स्थित मकान में सो रहे परिजनों की अगले दिन आँख खुली तो उन्हें दुकान में हुई चोरी का पता चला था।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

























