हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरुवार को हापुड़ के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक से मिला और 2003 में व्यापारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग की।

साल 2003 में एक वरिष्ठ नागरिक की मौत के कारण उपजे जनाक्रोश के चलते थाना हापुड़ में केस दर्ज किया गया जिसमें पुलिस ने भाजपा के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बीजेपी लगातार पुलिस पर आरोप लगाती रही है कि तत्कालीन सरकरार ने भाजपा को मामले में बेवजह घसीटा जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने सरकार से केस वापस लेने की मांग की। इसी संदर्भ में आज बीजेपी के हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विजेंद्र पंसारी, विनोद गुप्ता, अशोक बंसल, मनोज गोयल आदि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक से मिले और उनसे केस वापस लेने का मांग की। यह मामला फिलहाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड के यहा विचाराधीन है।
SHREE RATHNAM में टेबल बुक करने और FREE Home Delivery के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771:

CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996

































