हापुड़ की आदर्श नगर कालोनी में अवैध निर्माण व भराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए व खनन विभाग अवैध निर्माण व अवैध रुप से मिट्टी के खनन को रोकने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है, परंतु हरकतबाज अपनी कारगुजारी से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला हापुड़ की मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी का प्रकाश में आया है, जहां निर्माण व भराव अवैध रुप से चल रहा है।
हापुड़ के मोदीनगर रोड पर ओवरब्रिज से उतर कर चंद कदम चलने के बाद बांये हाथ पर एक व्यवसायिक भवन अवैध रुप से बन रहा है औऱ इस भवन के पीछे एक तालाब में अवैध रुप से खनन करके लाई जा रही पीली मिट्टी दिन-रात डाली जा रही है। भूमि समतल होने के बाद प्लाटिंग की जाएगी। दलाल नक्शा जेब में रख कर घूम रहे है।
प्लाट का भराव करते वक्त उस समय बड़ी अजीब स्थिति पैदा हो गई जब एक डम्पर मिट्टी पटलते वक्त दलदल में फंस गया औऱ घंटों की मशक्त के बाद डम्पर निकल पाया। खुलेआम हो रहे निर्माण व भराव से प्रदुषण को बढ़ावा मिल रहा है।

ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























