👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए की महायोजना 2031 की सौगात जनवरी के पहले हफ्ते में मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि शासन से फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। जल्द ही प्राधिकरण के अधिकारियों को महायोजना के प्रस्तुतीकरण के लिए तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। इसके बाद इस जिले में लागू करने का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद है। इससे पहले 18 वर्ष पूर्व वर्ष 2005 में हापुड़ के लिए महायोधना लागू हुई थी जिसके आधार पर अब तक कार्य हुए हैं। इस मा योजना के लागू होने के बाद जिले का विकास रफ्तार पकड़ेगा।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811



























