👁 0 views Views
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 6 साल बाद पुलिस ने दबोचा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गत 6 साल से फरार था।पुलिस ने अब आरोपी को धर दबोचा और जेल भेज दिया।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने करीब 06 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी अक्षय निवासी अर्जुन नगर हापुड है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031



























