हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे पर गुरुवार की देर रात करीब 12:30 बजे कोहरे के कारण चार वाहन आपस में भिड़ गए। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान सड़क पर चल रहे ट्रक को बस ने टक्कर मार दी जिसके पीछे आ रही दो गाड़ियां भी वाहनों से भिड़ गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक मामली रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मामला जेएम एस स्कूल के पास स्थित हाईवे का है जहां दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहे ट्रक को पीछे से आई एक बस ने टक्कर मार दी। कोहरे के कारण दृश्यता काफी ज्यादा प्रभावित थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के कुछ देर बाद क्षतिग्रस्त वाहनों से पीछे से आई दो गाड़ियां भी टकरा गई। कुल चार वाहन आपस में भिड़ गए। सूचना पर पुलिस तथा एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया। साथ ही बस के घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसने 32 वर्षीय बिट्टू व 45 वर्षीय बॉबी को अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






















