👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला निवासी एक युवक की गुलावठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से उतर रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
24 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र हाजी अनीफ गुरुवार की रात को गुलावठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था कि तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250






















