हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बड्ढा में मिले महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला को तीन गोली मारी गई थी। दो गोली सिर में और एक गोली सीने में पाई गई है।
ज्ञात हो कि सोमवार की दोपहर गांव बड्ढा के जंगलों में एक महिला का शव मिला था। सूचना पाकर फोरेंसिक विभाग की टीम तथा पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला को तीन गोली मारी गई थी।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























