हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर बुधवार की रात जबरदस्त कोहरा छा गया जिसकी वजह से दृश्यता नाम चार को ही रह गई। कोहरे का प्रकोप इस कदर दिखाई दिया कि वाहन सड़क पर रेंगते हुए दिखाई दिए। शहर में भी कोहरे का जबरदस्त प्रकोप होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। यदि शहर के बाहरी और ग्रामीण इलाकों की बात की जाए तो वहां ज़बरदस्त कोहरा होने की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, हाफिजपुर, धौलाना, कपूरपुर जिले के सभी इलाकों में कोहरे का जबरदस्त प्रकोप दिखाई दिया। शीत लहर को देखते हुए 28 और 29 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों का भी अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि 10वीं और 12वीं की गृह परीक्षाएं यथावत संचालित रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। सड़कों ने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोग मजबूरन ही घरों के बाहर निकल रहे हैं। अनुमान है कि सर्दी का यह सितम अभी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295



























