हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली में 21 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मोहल्लेवासी मृतक के परिजनों को सांतवना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें कि मोहल्ला सोटावाली निवासी 21 वर्षीय युवक मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था जिसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था। युवक मंगलवार की रात अपने घर आया और कमरे में चला गया। बुधवार की सुबह जब परिजनों ने युवक को पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो युवक की फंदे से लटकी लाश देख उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























