👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ पुलिस ने मंगलवार की सुबह जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सरूरपुर में एक मकान पर दबिश दी और पुलिस दो युवकों को साथ ले गई। गढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ पुलिस ने एक मामले में फरार कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
मेरठ के लोहिया नगर पुलिस ने मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ गांव सरूरपुर में एक मकान पर छापा मारा। मामले के तार लोहिया नगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई वारदात से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके बाद गांव से पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811




























