हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा वार्डों में 100 हैंड पंप लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें लगभग 72 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसकी कार्य योजना तैयार कर डीएम के पास स्वीकृति के लिए फाइल भेजी गई है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही योजना पर काम शुरू होगा।
पिलखुवा क्षेत्रवासियों को पानी की किल्ल्त से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने यह कदम उठाया है। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत 25 वार्ड है। अधिकांश मोहल्ले में पानी की किल्लत रहती है जिन मोहल्ले में पाइपलाइन है। वहां भी पेयजल किल्लत की समस्या होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में लोग हैंडपंप पर निर्भर है। कई हैंड पंप की स्थिति खराब है। ऐसे में यह कदम उठाया गया है।
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295























