👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुआ पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर आरोपी को धर दबोचा।पुलिस ने चोरी का माल ,तमंचा,कारतूस और एक बोलेरो गाडी बरामद की है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोर/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 614/23 धारा 380/411 भादवि व मु0अ0सं0 628/23 धारा 457/380/411 भादवि का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया है, जिसके कब्जे से चोरी का समान सीसीटीवी कैमरा, मजीरा,घंटा डैग व स्पीकर आदि तथा अवैध असलहा व घटना मे प्रयुक्त मैक्स पिकअप बरामद की है।आरोपी गांव डोमा टीकरी का नीरज है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



























