हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी का तबादला मेरठ हो चुका है। 31 जुलाई को उन्होंने महिला थाने का चार्ज संभाला था। उनके कार्यकाल के दौरान लगभग ढाई हजार शिकायतें प्राप्त हुई। निरीक्षक प्रतिमा त्यागी का जोर टूटे परिवारों को एक करने पर था। इस दौरान उन्होंने कई परिवारों को टूटने से बचाया। ढाई हजार शिकायतों में से कुछ को सफल काउंसलिंग कराकर टूटने से बचाया तो कुछ में मुकदमा भी दर्ज किया। बताया जा रहा है कि ढाई हजार शिकायतों में से मात्र छह शिकायतें ही पेंडिंग हैं। अधिकांश पर कार्रवाई की जा चुकी है।
प्रतिमा त्यागी ने सड़क पर घूमने वाले मंचलों पर भी नकेल कसी। एंटी रोमियो अभियान को गति देते हुए उन्होंने महिला पर फबतियां कसने वालो को भी सबक सिखाया और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की। महिला थाना निरीक्षक प्रतिमा त्यागी का तबादला अब मेरठ हो चुका है।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

































