हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया में नहर बम्बा के पास स्थित जंगलों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी मच गई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त का प्रयास जारी है। मौके पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि गांव खुड़लिया में सोमवार की सुबह ग्रामीणों की नजर नहर बंबा के पास स्थित जंगलों में पड़े महिला के शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के सिर के आसपास चोट के निशान है जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

































