भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री बोले,मोदी ही गारंटी है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि मोदी ही गारंटी है।भाजपा की कथनी में कोई अंतर नहीं है।भाजपा वायदों व घोषणापत्र का अक्षरश पालन करती है। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल हापुड में वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक नरेन्द्र कुमार गर्ग के निवास पर आयोजित सभा में डाo विकास अग्रवाल समिति के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को गिनाया और कहा कि ये योजनाए बिना किसी भेदभाव के लागू है।समिति से उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा-2024 के चुनाव नरेंद्र मोदी ही प्रधान मंत्री बनेंगे ।इस मौके पर नरेंद्र गर्ग, मंगल सैन गुप्ता व सुरेन्द्र कबाड़ी उपस्थित थे
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

































