हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन बडे धूम-धाम से किया गया। कार्यकम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर न्यायधीश छाया शर्मा (एडिशनल जिला जल हापुड़) एवं राजकुमार अग्रवाल (एडिशनल एस०पी० हापुड़) द्वारा विद्या व स्वर की देवी माँ सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलित करके सरस्वती वंदना व गणेश वंदना से किया गया। कार्यकम का मुख्य आकृर्षण केंद्र राम मन्दिर रहा।
“मेरा देश बदल रहा है” थीम पर आधारित कार्यकम में अन्य उपस्थितियाँ जैसे – अध्यात्मिक शिव तांडव, ऐतिहासिक महाभारत, वैज्ञानिक चन्द्रयान, देशभक्ति, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण व खेलों सम्बन्धी अनेक कार्यकमों की हृदयस्पर्शी झलकियों ने विद्यालय प्रागंण में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रत्येक प्रस्तुति पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गडाहट से गूँज रहा था। सभी अभिभावक गण छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर हर्षोल्लासित हो रहे थे। विद्यालय प्रांगण चारों ओर से ऊर्जावान था।
कार्यक्रम में कक्षा 10वी व 12वी कें उत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों व अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकम की मुख्य अतिथि छाया शर्मा ने छात्रों की प्रतिभायों की सहराना करते हुए कहा, “कि छोटे-छोटे बच्चों ने डांस के साथ प्ले भी किया। इतने छोटे बच्चों को सिखाना बहुत मुश्किल होता है। साथ ही शिव ताड़व, स्वच्छता, मोबाईल की बढती लत को रोकने आदि कार्यक्रमों की सहराना की। बच्चें देश का उज्जवल भविष्य होते है बड़े होकर ये ही ऊँचे- ऊँचे पद प्राप्त करते है।
विद्यालय के अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता ने सभी अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा जब हम अपने बड़ो का सम्मान करेगें तो बच्चें भी हमारा सम्मान करेगें इसलिए हम अपने बच्चों को संस्कार सिखाए।
प्रबन्धक नदीश गुप्ता व प्रधानाचार्या डॉ० हिमानी शर्मा ने छात्रों के अविस्मरणीय कौशल की सराहना करते हुऐ कार्यकम को सफल बनाने वाले सभी सहियोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































