एटीएमएस इंस्टीट्यूशन में छात्रों ने अनेकता में एकता की प्रस्तुति कर सबका मनमोहन लिया












एटीएमएस इंस्टीट्यूशन में छात्रों ने अनेकता में एकता की प्रस्तुति कर सबका मनमोहन लिया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एटीएमएस शिक्षण संस्थान में बीएड के विद्यार्थियों ने राजस्थान , उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र ,पंजाब आदि आदि प्रांतो के टेंट लगाकर विभिन्न राज्यों की वेशभूषा व खानपान और संस्कृति का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनमोह लिया।
एटीएमएस कॉलेज अच्छेजा में बीएड के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतो की टेंट बनाकर उनमें विविध व्यंजनों को बनाकर प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने टेंट में अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। कॉलेज के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल , सुशीला अग्रवाल , सचिव रजत अग्रवाल कार्यकारी निदेशक डॉक्टर राकेश अग्रवाल फार्मेसी के प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार, पॉलिटेक्निक के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर विद्युत भद्रा बीएड के प्राचार्य डॉक्टर सत्यवीर सिंह, रजिस्ट्रार प्रतीक शर्मा आदि का स्वागत किया गया।चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने का मंत्र दिया। इस अवसर पर काश्मीर में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रशिक्षक मनमोहन कुमार ने विद्यार्थियों के अनुशासन और समूह में कार्य करने की प्रेरणा दी। राजस्थान की टोली प्रथम, पंजाब की टोली द्वितीय, उड़ीसा की टोली तृतीय स्थान पर रही। फार्मेसी पॉलिटेक्निक के सभी शिक्षकों ने व्यंजनों की सराहना की। शिक्षिका अमित प्रीति और डॉक्टर संजय भारद्वाज ने विशेष योगदान किया। स्नेहा, कोमल वैशाली आदि छात्राओं ने विभिन्न प्रांतो के नृत्य प्रस्तुत किये।छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया।

30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483









  • Related Posts

    पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

    🔊 Listen to this पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान के…

    Read more

    ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

    🔊 Listen to this ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। संचालन…

    Read more

    You Missed

    पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

    पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

    ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

    ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

    जीएस विश्वविद्यालय में जीसीपी गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशालाएं आयोजित

    जीएस विश्वविद्यालय में जीसीपी गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशालाएं आयोजित

    भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) का विस्तार

    भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) का विस्तार

    भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया

    भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया

    गढ़: संतुलन खोने के कारण गंगा में गिरी बच्ची का सीसीटीवी आया सामने

    गढ़: संतुलन खोने के कारण गंगा में गिरी बच्ची का सीसीटीवी आया सामने
    error: Content is protected !!