लायंस क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा की शपथ












लायंस क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):  लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में शनिवार की रात को हापुड मेंअधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज विजलवान,इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी विनय मित्तल, वी डी जी 1अशोक मित्तल, वी डी जी 2 विनय सिसोदिया, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी नवनीत कलीवाले ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज विजलवान ने कहा लायंस क्लब समाज सेवा के कार्यों में अग्रणीय भूमिका का निर्वाह कर रहा है।समाज सेवा एक पुण्य कार्य है।
अधिष्ठापन अधिकारी अशोक मित्तल ने नई कार्यकारिणी में पारुल जिंदल को अध्यक्ष,डा आराधना बाजपेई को सचिव एवं डा सीमा सिंह को कोषाध्यक्ष पद एवं आरती को पी आर ओ पद की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारुल जिंदल ने कहा कि वह समाज सेवा के कार्य करते हुए नये आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगी।
पूर्व अध्यक्ष सिमरन गोयल ने कहा कि पूरे वर्ष साथियों का जो स्नेह मिला वह अवर्णनीय है।
मंच का संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया।
विशिष्ट अतिथि इनऔगरल ऑफिसर विनय मित्तल ने कहा कि नारी शक्ति द्वारा शहीदों का बलिदान को याद करके नमन करना यह अत्यंत प्रशंसनीय है।संभवतया यह डिस्ट्रिक्ट के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसके लिए उन्होंने पारुल जिंदल ,आराधना बाजपेई ,डा सीमा सिंह एवं आरती को डिस्ट्रिक्ट अवार्ड प्रदान करने की घोषणा भी की।व्यवसायी बिजेंद्र गर्ग लोहे वाले,मनीष दुआ,कोमल, केतकी गुप्ता,विशाल मल्होत्रा,अनुज गोयल,पवन अग्रवाल,मनोज गोयल,को सम्मानित किया गया।
पारुल जिंदल,डा आराधना बाजपेई,एवं सिमरन गोयल को इंटरनेशनल पिन से सम्मानित किया गया।
यश ने गणेश वंदना एवं रेखा सिंह ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जागृति,दीपिका,शालू ग्रोवर,मधु,रेखा, डा सुनीता शर्मा,सुनीता स्वामी,मधु,गरिमा त्यागी,सोना संतोष सुनीता शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
ललित गोयल,प्रमोद जिंदल,सुशील मित्तल , मयंक, संजीव,सौरभ,सचिन चौधरी,सचिन जिंदल,अरुणेश,संदीप,अनुज गोयल,पवन अग्रवाल,विशाल मल्होत्रा उपस्थित थे।

हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031









  • Related Posts

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    🔊 Listen to this 28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्नाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली शुगर मिल 28 फरवरी तक किसानो से गन्ना खरीदेगा।यह किसानो के लिए मिल को गन्ना देने का…

    Read more

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    🔊 Listen to this हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैचहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित हापुड़ टैक्स टी 20 क्रिकेट लीग के पांचवे लीग मुकाबले में…

    Read more

    You Missed

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित
    error: Content is protected !!