यूपी जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने बिजनौर पहुंचे हापुड़ के कांग्रेसजन












यूपी जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने बिजनौर पहुंचे हापुड़ के कांग्रेसजन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हापुड़ से बडी तादाद में कांग्रेस जन रविवार को बिजनौर पहुंचे और यात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस जन हापुड़ के अतरपुरा चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर पर एकत्रित हुए और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में बिजनौर यूपी जोड़ा पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की यूपी जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने व मजबूती देने के लिए हापुड़ से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन बिजनौर पदयात्रा में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की यूपी जोड़ों पद यात्रा 2024 में कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है और इस यात्रा से उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन देखने को भी मिलेगा। यह यात्रा 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति को तो बदलेगी ही बल्कि दिल्ली में केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भी करेगी। प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारीगण दर्जनों गाड़ियों और बसों से पदयात्रा में पहुंचे।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा, रघुवर सिंह गौतम, आशाराम शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, रामप्रसाद जाटव, वीसी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, सीमा शर्मा, वाई के शर्मा, सेंसरपाल सिंह, नरेश भाटी, अमित सैनी, दीपक गुप्ता, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, सावन चौधरी, देवेंद्र कुमार, यश कुमार, विनोद कर्दम, कुसुम लता, निसार खान, सुबोध शास्त्री, प्रमोद वर्मा, महेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, यशपाल ढिलौर, दीपक मोघे, धर्मेंद्र कश्यप, सुखपाल गौतम, विनोद सिंह, सविता गौतम, सुरेंद्र सिंह, शमशाद अंसारी, तुषार शर्मा, सौरभ चौधरी, अब्दुल कलाम, मास्टरजी असलम, चौधरी रिफाकत अली, जोगेंद्र तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000









  • Related Posts

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    🔊 Listen to this परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं,…

    Read more

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    🔊 Listen to this रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक किसान से 7 हजार रूपए की रिश्वत मांगने वाले चकबंदी लेखपाल को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने निलम्बित…

    Read more

    You Missed

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

    पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

    हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी

    पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी

    राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को,तैयारियों को लेकर कई गई समीक्षा बैठक

    राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को,तैयारियों को लेकर कई गई समीक्षा बैठक
    error: Content is protected !!